Wednesday, October 21st, 2026

कोरोना के नए स्ट्रेन से खुद को बचाना है तो पहनें दो-दो मास्क 

 वाशिंगटन 
अमेरिका ने अपने नागरिकों को कोरोना वायरस के नए प्रकार से बचने के लिए दो मास्क या एक बिल्कुल फिट मास्क पहनने की सलाह दी है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट और दिशा-निर्देश में कहा गया है कि डिस्पोजेबल सर्जिकल मास्क के ऊपर से कपड़े का मास्क पहनने पर वायरस के खिलाफ 95 फीसदी से अधिक सुरक्षा मिलती है।

रिपोर्ट के मुताबिक सर्जिकल मास्क के ऊपर कपड़े का मास्क लगाने पर पहले वाले मास्क के किनारे-किनारे से हवा के अंदर प्रवेश करने की संभावना खत्म हो जाती है। इसी तरह मास्क के फिट होने पर हवा के अंदर नहीं प्रवेश करने के कारण अत्यधिक सक्रिय वायरस के नए प्रकार से सुरक्षा मिलती है। यह बात प्रयोगशाला में भी साबित हो चुकी है।

मास्क से मौत के आंकड़े घटे : सीडीसी की निदेशक रोचेल वालेंस्की ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मास्क पहनने को अनिवार्य करने के बाद से कोरोना संक्रमण और इससे मौत के मामले घटे हैं। सीडीसी के चिकित्सा अधिकारी जॉन टी ब्रुक्स ने कहा-कोरोना के खिलाफ दुनियाभर में मास्क काम कर रहा है, वायरस के अधिक सक्रिय नए प्रकार से बचने के लिए अब बिल्कुल फिट या डबल मास्क लगाने की जरूरत है, ताकि महामारी का जल्द अंत किया जा सके।

 

#दो-दो मास्क 

Source : Agency

पाठको की राय